Recent Posts

February 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर दिया जन्मदिवस की बधाई

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

श्री कश्यप ने बताया कि डुमाघाट मड़ाई में सम्मिलित होकर उन्होंने वहां उपस्थित समस्त देवी-देवताओं से मुख्यमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए विशेष प्रार्थना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री श्री साय को जन्मदिवस की बधाई दी।

इस दौरान श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और उनके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री जी को सदैव स्वस्थ रखें तथा उन्हें प्रदेश की सेवा के लिए दीर्घायु प्रदान करें।