Recent Posts

March 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंघल ने अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ में शामिल हो पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की कामना की 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद ।  ग्राम पंचायत भतराबहली और ग्राम पंचायत बाड़ीगांव के आश्रित मुड़गुड़ा में इन दिनों अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हरे कृष्ण, हरे रामा नाम का लगातार किर्तन और जाप किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए क्षेत्रभर से हजारो की संख्या मे लोग पहुंच रहे है जिससे पूरे गांव व क्षेत्र का माहौल धार्मिकमय हो गया है।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमति नेहा सिंघल इस धार्मिक कार्यक्रम मे शामिल होकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना किया। श्रीमती सिंघल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से क्षेत्र में आपसी भाईचारा के साथ गांव में उत्साह और सुख शांति समृद्धि और खुशहाली आती है।