Recent Posts

May 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण में पहुंचे

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम आदिवासी विकास खंड मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धुर्वागुड़ी और सरनाबहाल में आयोजित जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुरस्कार वितरण करने पहुंचे तो ग्रामीणों व प्रतिभागियों द्वारा उनका आत्मीयता से स्वागत किया गया। इस दौरान संजय नेताम ने देर शाम तक विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया।

अपने संबोधन में कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमारे प्राचीन लोकखेलों को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है और उसे विश्व पटल पर लाने का कार्य कर रही है इस मौके पर बड़ी संख्या में सरपंच, पंचगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्रामीण जन उपस्थित थे।