Recent Posts

March 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भाजपा प्रत्याशीयों को विजय बनाने जिलाध्यक्ष अनिल चन्दाकार गोहरापदर देवभोग क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • भाजपा गरियाबंद जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर का गोहरापदर में जोरदार स्वागत

गरियाबंद। गरियाबंद भाजपा जिला अध्यक्ष बनने के बाद अनील चन्द्राकर आज पहली बार गोहरापदर पहुंचे तो उनका फूलमाला के साथ जोरदार एतिहासिक स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि इन दिनो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगर पंचायत का चुनाव जोरों पर है। चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाने के लिए मैनपुर गोहरापदर देवभोग के दौरे पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनील चन्द्राकर पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने और चुनाव प्रचार अभियान को तेज करने रणनीति तैयार कर सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव समर में उतरने की अपील किया है।

ज्ञात हो कि देवभोग नगर में पहलीबार नगर पंचायत का चुनाव हो रहा है जिसे लेकर भाजपा पूरी तरह कमर कस चुके हैं और जिला पंचायत में भाजपा समर्पित प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए जगह-जगह बैठक का दौर जारी है। इस मौके पर प्रमुख रूप से गुरूनरायण तिवारी, भोजलाल सिन्हा,तानसिंग मांझी,चैनसिंह कश्यप, मनीष सिन्हा सोबित साहू, मोहित यादव, दीपचंद कश्यप, प्रकाश कश्यप,सोबित राम ध्रुर्वा,गौरी शंकर कश्यप, लम्बुधर साहू, सुरेन्द्र पाटनी,खिरसिंह पुजारी, पदमन नागेश, शोभाचन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।