Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने किया पीडब्लूडी ऑफिस का औचक निरीक्षण

  • प्रकाश झा की रिपोर्ट

संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने पीडब्लूडी क्रमांक 01 भवन एवं सड़क कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में अचानक पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पंजियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

संभागायुक्त ने कार्यालय में स्थित कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका का अवलोकन कर उसे तीन हफ्ते के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिये और सेवा पुस्तिकाआंे का सत्यापन करने भी कहा। उन्होंने बिल रजिस्टर, केश बुक, बीटीआर, स्टोर पंजी, स्टाॅक पंजी, अवकाश लेखा पंजी का निरीक्षण किया और संबंधित शाखा के प्रभारियों को इन सभी पंजियों को पूर्ण करने का निर्देश दिए ।

तकनीकी शाखा से संबंधित विभिन्न पंजियों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती रचना मिश्रा, पीडब्लूडी के कार्यपालन यंत्री श्री के.आर.गंगेश्री उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *