Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

डीएम-डेस्कबोर्ड ‘दर्पण’ का उद्घाटन

DM-Deskboard 'Darpan' Inaugurated

झारसुगुड़ा। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के अग्रगति की समीक्षा एवं परियोजना के साथ जुड़े रहने के लिए आरंभ हुई डीएम-डेस्कबोर्ड ‘दर्पण’ का उद्घाटन किया गया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अक्षय मिश्र के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधीश सरोज कुमार सामल ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

DM-Deskboard 'Darpan' Inaugurated

इस मौके पर श्री मिश्र ने बताया कि अबतक 10 परियोजनाओं को इसमें जोड़ा गया है, जबकि आगामी समय में अनेक परियोजनाओं को इसमें जोड़ा जाएगा। राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी एवं डेपुटी डायरेक्टर जेनराल (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, ओड़िशा स्टेट यूनिट) की प्रतिभा सिंह ने उक्त परियोजना के बारे में सूचना दी। एके होता, निहार रंजन विश्वाल, अतिरिक्त जिलाधीश प्रदीप कुमार साहू, पीडी डीआरडीए तपीराम माझी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *