Recent Posts

October 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

आंधी तूफान के बाद मैनपुर क्षेत्र के दर्जनों गांव अंधेरे में डूबा 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। इन दिनों मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन भर तेज धूप के बाद शाम 5:00 बजे मैनपुर क्षेत्र में आज फिर एक बार आंधी तूफान हल्की बारिश के बाद से बिजली बंद हो गई। पिछले तीन-चार घंटा से मैनपुर नगर सहित क्षेत्र दर्जनों गांव अंधेरे में डूबा हुआ है।

बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है उमस और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। बिजली व्यवस्था कब बहाल होगी बताने वाला कोई नहीं है। क्षेत्र के लोग बिजली बंद होने से बेहद परेशान हो गए हैं।