Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

डॉ शकुंतला जितपुरे को मिला सर्वश्रेष्ठ लायन आफ रीजन का अवार्ड

प्रकाश झा की रिपोर्ट

बिलासपुर:लायंस क्लब इंटरनेशनल रीजन अवार्ड सेरेमनी में वर्ष 2020/21 के लायन ऑफ रीजन सर्वश्रेष्ठ सम्मान डा शकुंतला जितपुरे प्राप्त हुआ l इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ जोन चेयरपर्सन व ग्लोबल एप्रीशियन अवार्ड रीजन चेयरपर्सन ला आशीष अग्रवाल, अनुप चंदतिलोपचंद बरोडिया,प्रीतपाल बाली जी,होरा जी द्वारा प्राप्त हुआ l इनके द्वारा वर्ष भर अनेक सेवा गतिविधिया कराए गए जिसमे नेत्र सुरक्षा,हंगर रिलीफ, पर्यावरण,बाल कैंसर पर कई वेबिनार अयोजित किए गए l

ब्लैक फंगस व मासिक धर्म स्वच्छता पर वेबिनार आयोजित किए गए l उनकी बाल कैंसर पर की गई ऐक्टिविटी को रीजन में प्रथम स्थान मिला l उनके द्वारा निर्मित लियो क्लब उत्कर्ष बिलासपुर को भी अनेकों पुरस्कार मिले l लियो क्लब एडवाइजर के पद पर रहते हुए अनेकों कार्य किए l ये जानकारी लायंस क्लब उत्कर्ष की सचिव लायन डॉ रश्मि जितपुरे द्वारा दी गई l इस अवसर भारती तिवारी, ट्विंकल आडवाणी, सुधा मरदा,कुसुम सोमानी, वीना, प्रकृतिशर्मा,अनुराग,सुनील,ज्ञान, पुरुषोत्तम,आकृति आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *