Recent Posts

May 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जनपद पंचायत मैनपुर के नये सीईओ डीएस नागवंशी ने किया पदभार ग्रहण

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

मैनपुर। गरियाबंद जिले के विकासखण्ड मैनपुर जनपद पंचायत मे नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.एस.नागवंशी ने कार्यभार ग्रहण किया और पदभार ग्रहण करने के पश्चात जनपद के माध्यम से ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों की समीक्षा किया साथ ही सभी निर्माण कार्यों को समय सीमा पर गुणवत्ता के साथ पुरा करने का निर्देश दिया।

जनपद पंचायत के नवपदस्थ सीईओ श्री डी.एस.नागवंशी ने कहा शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ धरातल में लोगो को मिले इसके लिए उनके द्वारा विशेष प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा जनपद पंचायत के माध्यम से चल रहे सभी निर्माण कार्यो को समय सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कराना और जनपद पंचायत के अंतिम छोर तक के गांवो में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में विकास कार्य हो इसके लिए उनके द्वारा प्रयास किया जायेगा।