Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण अंचल में पहुंच पाए इस योजना से DSP महिला चला रही है जागरूकता अभियान

दंतेवाड़ा से प्रकाश झा

आज बदलेम एड़का अभियान के तहत थाना भांसी ग्राम मासापारा में आज उपस्थित ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा सरकार की योजनाओं के बारे में उनकी भाषा में सरल शब्दों में बताया गया और त्वरित लाभ हेतु उनको आवेदन करने हेतु भी कहा गया ।जिसमें इच्छुक एवं पात्र लोगों द्वारा आवेदन एवं दस्तावेजी संबंधी जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दी गई जिसके तहत नोनी सुरक्षा योजना के तहत 3 फॉर्म, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2 फॉर्म ,वन विभाग के हरियाली प्रसार योजना के तहत 3 फॉर्म ,कृषि विभाग के तहत 6 फॉर्म ,स्वास्थ्य विभाग के तहत 9 लोगों का मलेरिया टेस्ट किया गया एवं दो लोगों का फॉर्म जननी सुरक्षा योजना के लिए ,त्रपशुपालन विभाग की 15 फॉर्म मुर्गी पालन हेतु ,विधवा पेंशन योजना के लिए 1 फॉर्म भरा गया एवं 03 लोगों को जिनको फॉर्म भरने के बाद भी सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है उनकी जानकारी ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *