Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर क्षेत्र में झमाझम बारिश के साथ 5 घंटे से बिजली बंद, अंधेरे में ग्रामीण परेशान

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद । गरियाबंद जिले के मैनपुर तहसील मुख्यालय के आसपास आज रविवार को मूसलाधार बारिश के बाद से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। मैनपुर नगर सहित 50 से ज्यादा गांव में पिछले 5 घंटे से बिजली बंद है।

बिजली व्यवस्था कब बहाल होगी इसका सही जानकारी देने वाला कोई नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार सढोली एवं देवभोग मुख्यालय में बिजली के तार में फाल्ट आने के कारण बिजली बंद होने की जानकारी मिली है। बिजली बंद हो जाने से और बारिश के कारण ग्रामीण परेशान हो गए हैं।