Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर सरपंच के विशेष प्रयास से 30 वर्षों बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा 26 जनवरी को स्थापित किया जाएगा

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • मैनपुर नगर में स्थापित करने जयपुर राजस्थान से महात्मा गांधी की प्रतिमा मंगाई गई

गरियाबंद । गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर के गांधी चौक में 30 वर्षो बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का 26 जनवरी को सुबह 7 बजे अनावरण किया जाना है। जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां किया जा रहा है। मैनपुर नगर के गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने की मांग पिछले 30 वर्षो से किया जा रहा था मैनपुर के सरपंच श्रीमती हनीता नायक के विशेष प्रयास से यह मांग पूरा होने जा रहा है।

राजस्थान जयपुर से महात्मा गांधी की प्रतिमा मंगाई गई है और कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधी विधान के साथ प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा। मैनपुर के सरपंच श्रीमती हनीता नायक ने बताया कि यह गांधी जी की प्रतिमा को राजस्थान जयपुर से मगवाया गया है और कल 26 जनवरी को प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा। उन्होंने सभी मैनपुर क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।