Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप

पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत, सहारनपुर और आसपास के कई जिलों में शुक्रवार की रात 10:35 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप के चलते लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। धरती रात 10:31 बजे हिली और भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में था और इसकी तीव्रता 6.3 बताई गई है। 

भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक रहे, लेकिन लोग जब तक समझ पाते तब तक तो झटके बंद हो चुके थे। इसके बावजूद अनेक लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप के झटके से कोई नुकसान नहीं होने की सूचना है। पिछले डेढ़ माह में यह दूसरी बार भूकंप आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *