Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भूपेश की आवाज को दबाने ईडी की कार्यवाही भाजपा का राजनीतिक षडयंत्र – रामकृष्ण ध्रुव

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही को कांग्रेस ने भाजपा का राजनीतिक षडयंत्र बताया है। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा भाजपा सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विधानसभा में आवाज दबाने के लिए ईडी द्वारा उनके घर में छापा डालने व उनके सुपुत्र चैतन्य बघेल को गिरफ्तार करने षडयंत्र किया गया है।

श्री ध्रुव ने कहा यह लड़ाई छत्तीसगढ़ की संपदा को लुटने वालो तथा छत्तीसगढ़ की संपदा को बचाने वालो की लड़ाई है। भाजपा सरकार जल जंगल जमीन सहित खनिज संपदा कोयला खदाने, आयरन की खदाने अडानी को सौंप रही है। कांग्रेस इसका हर स्तर पर मुखर विरोध कर रही है।