Recent Posts

July 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

शिक्षा सबसे बड़ा हथियार इसके दम पर हर बेटी आत्मनिर्भर बनेगी – संजय नेताम

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय मैनपुर में नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत

गरियाबंद। शिक्षा मनुष्य के जीवन में बहुत आवश्यक है। आज कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो रहा है। शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है इसके दम हर बेटी आत्मनिर्भर बनेगी। उक्त बातें मैनपुर कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कही। श्री नेताम ने सभी छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे बधाई दी। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलन कर किया गया। तहसील मुख्यालय मैनपुर हरदीभाठा स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मैनपुर मे आज बुधवार को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया जहां नवप्रवेशी बालिकाओं का स्वागत किया गया। विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवप्रवेशी छात्राओं को तिलक लगाकर और मुंह मीठा करा कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हे गणवेश, पुस्तक वितरण किया गया।

भाजपा नेत्री श्रीमति नंदनी नेताम ने कहा आज शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है छात्राओ मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है निश्चित रूप से आज बालिकाएं हर क्षेत्र मे आगे है बेटिया पढ़ेगी आगे बढ़ेगी। श्रीमति नेताम ने आगे कहा कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय मे ग्रामीण क्षेत्रो से बड़ी संख्या मे बेटियां पढ़ाई करने आई है उन्होने सभी की उज्जवल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, भाजपा महिला प्रदेश महामंत्री नंदनी नेताम, जनपद सदस्य कुमारी पटेल, मैनपुर सरपंच हनिता नायक, पूर्व सरपंच सरिता ठाकुर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष जगोतिन बाई, गोविंद पटेल, प्रदीप सिन्हा, अधीक्षक संध्या कुटारे, कलेन्द्र मरकाम, देवकन्या ठाकुर, रिजवाना बानो, गुंजेश कपिल एवं बड़ी संख्या मे वरिष्ठजन व छात्राएं उपस्थित थे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रदीप सिन्हा ने किया।