Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में 11 अप्रैल को ईद की नमाज सुबह 8ः30 बजे अदा की जाएगी

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में ईद का त्यौहार 11 अप्रैल दिन गुरूवार को मनाई जायेगी। पवित्र रमजान माह के 30 रोजा पूरा होने के बाद ईद का त्यौहार मनाया जाता है। मैनपुर में ईद के त्यौहार को लेकर ईदगाह में साफ सफाई रंग रोगन के साथ तैयारियां किया जा रहा है।

मौसम साफ रहने पर सुबह 8 बजे रजा मस्जिद मैनपुर से जुलुस निकालकर मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पहुंचेंगे और सुबह 8ः30 बजे ईद की विशेष नमाज अदा की जायेगी। उक्त जानकारी मुस्लिम समाज मैनपुर के सदर हनीफ मेमन ने देते हुए बताया कि ईद के अवसर पर सुबह 8 बजे रजा मस्जिद से जुलुस की शक्ल में ईदगाह पहुंचकर 8ः30 बजे नमाज अदा किया जायेगा और अमन चैन खुशहाली के लिए दुआ मांगी जायेगी।