Recent Posts

March 20, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

21 मार्च को मैनपुर में सुबह 9 बजे ईद की नमाज अदा की जायेगी 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में ईद-उल-फितर का त्यौहार 21 मार्च दिन शनिवार को मनाई जायेगी। पवित्र रमजान माह के 30 रोजा पूरा होने के बाद ईद उल फित्र का त्यौहार मनाया जाता है। मैनपुर में ईद के त्यौहार को लेकर ईदगाह में साफ सफाई रंग रोगन के साथ सभी तैयारियां पूर्ण किया जा चुका है।

सुबह 8ः30 बजे रजा मस्जिद मैनपुर से जुलुस निकालकर मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पहुंचेंगे और सुबह 9 बजे ईद की विशेष नमाज अदा की जायेगी। अमन चैन खुशहाली के लिए दुआ मांगी जायेगी। वही दूसरी ओर ज्ञात हो कि ईद पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के लोगो में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है पिछले एक सप्ताह से ईद पर्व के चलते मीठी सेवई, नये कपड़ों की खरीददारी के साथ ईद की तैयारी में मुस्लिम समाज के लोग लगे हुए हैं।