भाजपा सरकार द्वारा लगातार बिजली की दरों में वृद्धि की जा रही है – लोकेन्द्र कोमर्रा
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, ग्राम जिड़ार में रैली निकाल सभा का आयोजन
गरियाबंद। राज्य में लगातार बढ़ती बिजली की दरों और स्मार्ट मीटरों की कथित गड़बड़ियों से परेशान आम जनता के पक्ष में कांग्रेस खुलकर मैदान में उतर आई है। गरियाबंद जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। आज गुरूवार को मैनपुर से 5 किमी दूर ग्राम जिडार में एक बड़ी जनसभा के रूप में हुआ। रैली के दौरान मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला महामंत्री एवं प्रभारी लोकेन्द्र सिंह कोमर्रा ने कहा छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से बिजली के दामों में लगातार वृद्धि से आम जनता परेशान हो गई है जबकि छत्तीसगढ़ सरप्लस बिजली वाला राज्य है।

यहां बिजली का उत्पादन होता है। स्मार्ट मीटर आम जनता को कंगाल बनाने की एक साजिश है। श्री कोमर्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा एक तरफ सरकार महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओ को प्रतिमाह एक हजार रूपये दे रही है लेकिन दूसरी ओर बिजली बिल के माध्यम से आम जनता से कई गुना राशि की वसूली की जा रही है। उन्होने कहा स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार विरोध और शिकायत के बावजूद सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, शाहिद मेमन, निहाल नेताम , टीकम कपिल एवं सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की। रैली गांव-गांव से गुजरते हुए मुख्य चौराहों तक पहुंची, जहां ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, निहाल नेताम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, शाहिद मेमन, टीकम कपिल, सरपंच मुकेश कपिल, डोमार साहू, लिकेश यादव, रोहन मरकाम, सुंदर कपिल, लोकेश नागेश, बिहारी सिन्हा, ओमप्रकाश ओटी, गणेश नागेश, देवसिंह मरकाम, फुलचंद कपिल, पारेश्वर नेताम, नीरा कपिल, केसरी सोनवानी, आरती नेताम, कुमारी नेताम, जगजीवन कपिल, भोला परस, केशव मरकाम सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।
