Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गांव में घुस कर हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात

elephants-in-village

केंदुझर। केंदुझर जिले के चंपुआ इलाके के अंतर्गत भूयां जुआंगपीढ़ रेंज में शनिवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने लाखों रुपये की फसल को रौंद डाला साथ ही लोगों के घर को तोड़ दिया है।

elephants-in-village

सूचना के मुताबिक शनिवार देर रात को पद्मपुर व बामेश्वर इलाके में लगभग 36 हाथियों के झुंड ने गांव में घुस आए थे। हाथियों ने गांव के बाहर खेती के साथ कटे हुए धान को पुरी तरह नष्ट करने के साथ जमीरवाड़ी गांव के भीतर रहे स्कूल को तोड़ दिए। ग्रामीणों ने बताया कि  हाथियों का दल  दिन भर जंगल में रहते हैं और शाम होते ही गांव की ओर आ जाते हैं। हाथियों के कारण शाम होते ही गांव के बाहर निकलना मुश्किल होगया है। पहले से ही जंगली हाथियों के हमले से कई लोगों की जान जा चुकी है। इसलिए इन दोनों गांव के लोग डरे हुए रहते हैं। दूसरी ओर हाथियों के झुंड को भगाने के लिए वन कर्मचारियों ने अपना प्रयास जारी रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *