Recent Posts

March 6, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

आपदा पीड़ित लोगों को 8 लाख की आर्थिक सहायता

  • गोलू कैवर्त बलौदाबाजार,

प्राकृतिक आपदा से मृत दो लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 29 मई को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में परमेश्वर पिता साधराम ग्राम गोविंदवन तहसील बिलाईगढ़, हेमचंद जांगड़े पिता मंशा राम जांगड़े ग्राम खम्हरिया तहसील बलौदाबाजार शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के सांप काटने, पानी में डूबने अथवा आकाशीय बिजली के चपेट में आ जाने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *