Recent Posts

March 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

एक पखवाड़े के भीतर मैनपुर थाना क्षेत्र में 5 युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, इलाके में गमगीन माहौल 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • मैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीपारा में फिर एक युवक ने लगाई फांसी

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ प्रदेश के गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत युवाओं के द्वारा लगातार फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटनाएं चिंताजनक रूप में देखी जा रही है। गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में आज फिर एक युवक ने फांसी लगाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया जिसकी जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर लग गई और इसकी जानकारी पुलिस को दिया गया है। देर शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम गुरूवार को किया जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दर्रीपारा निवासी शाहिल मंडावी उम्र 21 वर्ष युवक ने आम के पेड़ मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जिसकी जानकारी पुलिस चौकी नवागढ़ को दिया गया है। ज्ञात हो कि मैनपुर क्षेत्र मे पिछले कुछ दिनो से आत्महत्या की घटनाएं बढ़ गई है। बीते सप्ताह 8 दिनों के भीतर मैनपुर क्षेत्र में चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने के मामले सामने आ चुके है जिसमें युवा वर्ग के ही चार युवकों ने आत्महत्या किया था। जिसमे ग्राम पंचायत मैनपुर के आश्रित ग्राम अचानपुर के 23 वर्षीय युवक जयसिंह नागेश ने स्कूल के पीछे खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था।

इसके दो दिन पहले ग्राम शोभा मे 19 वर्षीय युवक प्रींस ने स्टापडेम के पास फांसी लगाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर दिया था। वही उसी सप्ताह एक मरकाम युवक ने भी आत्महत्या किया था तो ओड़िशा क्षेत्र से मैनपुरकला में पहुंचकर 38 वर्षीय अलखचंद भक्त ने बरदुला चढ़ान के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। लगातार युवाओं के द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले सामने आने से सनसनी देखने को मिल रही है। आज फिर एक बार मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ही दर्रीपारा मे एक युवक ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया।