Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

फोरेंसिक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के ब्रोशर एवं वेबसाइट का विमोचन

बिलासपुर से प्रकाश झा

बिलासपुर:आज फोरेंसिक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी बिलासपुर के ब्रोशर एवं वेबसाइट का विमोचन आईजी बिलासपुर श्री रतन लाल डांगी ने किया। आईजी ने फोरेंसिक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं टीम के सभी सदस्यों को आगे के लिए शुभकानाएं दी ।

एजेंसी के डायरेक्टर ने बताया हमारी एजेंसी का उद्देश्य जस्टिस वाया सांइटिफिक इन्वेस्टिगेशन है हमारा कार्य समाज के अंतिम तबके को फोरेंसिक जांच के प्रति जागरूक करना एवं उचित सलाह देना है खासतौर पर हम गरीब तबके को मुफ्त सलाह देंगे www.fiabilaspurcg.com के माध्यम से हमसे संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री डी आर आंचला, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपमाला कश्यप, डीएसपी ललिता मेहर, डायरेक्टर श्री दिपेन्द्र बारमते, मैनेजिंग डायरेक्टर विनय सोनवानी, टीम के सदस्य अरविंद बंजारे, सुष्मिता जयसवाल, ईशान वर्गीज की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *