Recent Posts

April 11, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

रथयात्रा महोत्सव में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 जून को अमलीपदर पहुंचेंगे

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 जून दिन शुक्रवार को मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम अमलीपदर में आयोजित भगवान जगन्नाथ रथयात्रा धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गरियाबंद, बिन्द्रानवागढ़, मैनपुर, इंदागांव एवं जगह -जगह स्वागत की तैयारी किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 27 जून को आगमन को लेकर प्रोटोकाल जारी किया गया है जिसके अनुसार 10ः30 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई निवास से प्रस्थान करेंगे 2ः30 बजे जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर आगमन, 2ः30 से 3ः30 बजे तक भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 2025 में शामिल होंगे।