Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 17 जून को मैनपुर पहुंचेंगे 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व गृहमंत्री एंव कांग्रेस के महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी रहे ताम्रध्वज साहू 17 जून दिन सोमवार को 12 बजे मैनपुर पहुंचेंगे। इस दौरान मैनपुर में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

लोकसभा चुनाव में सहयोग के लिए कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू आभार प्रदर्शन करने पहुंच रहे हैं उनके साथ बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव एवं कांग्रेस गरियाबंद जिलाध्यक्ष भावसिंह साहू भी मैनपुर पहुचेंगे। उक्त जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एवं महामंत्री गेंदु यादव ने बिन्द्रानवागढ क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।