Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कुलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

राजिम। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल राजिम मेला पहुंचे। उन्होंने संगम के बीच में स्थित श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग में बिल्वपत्र अर्पित किये तथा जलाभिषेक कर प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्री अग्रवाल भगवान श्रीराजीव लोचन मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना किया।

इस दौरान श्री अग्रवाल राम वाटिका पहुंच कर भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की।इस मौके पर उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र सोनकर, अमित साहू, रिकेश साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।