Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कर्नाटक के राज्यपाल से की सौजन्य मुलाकात

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

रायपुर। पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत से छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास पर सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान सामाजिक सरोकारों, जनहित से जुड़े विषयों एवं समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर आत्मीय संवाद के साथ विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

पूर्व मंत्री श्री साहू ने राज्यपाल श्री गहलोत का अभिनंदन करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन एवं प्रशासनिक अनुभवों की सराहना की।