Recent Posts

March 7, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पूर्व मंत्री चंद्रशेखर को महासमुंद लोकसभा चुनाव समन्वयक बनाया गया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव द्वारा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू को चुनाव समन्वयक बनाया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि चंद्रशेखर साहू जैसे अनुभवी और दिग्गज राजनेता व चुनावी रणनीतिकार को चुनाव समन्वयक बनाए जाने से महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में निश्चित तौर पर कमल खिलेगा।

बताना जरूरी है कि श्री साहू पूर्व में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व मतदाताओं में उनका अच्छा खासा प्रभाव है।