Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पूर्व विधायक कुमार ओंकार शाह पहुंचे शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात करने

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक कुमार ओंकार शाह राजिम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता भागीराम कुम्भकार के निधन हो जाने पर उनके घर में पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात किया और शोक संवेदना प्रकट किया।

ज्ञात हो कि कांग्रेस कार्यकर्ता भागीराम कुंम्भकार पाडे छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय नंदकुमार पटेल के साथ बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा दौरे पर जब पहुंचे थे। उस दौरान नक्सलियों के द्वारा कांग्रेस के काफिले पर हमला किया गया था उस हमले में नक्सलियों के द्वारा भागीराम कुम्भकार को गोली लगी थी और एक हाथ से विकलांग हो गए थे जिसका पिछले दिनों निधन हो गया।

बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुमार ओंकार शाह उनके निवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया साथ ही ग्राम मजाकट्टा के मनोज शर्मा के निधन पर उनके घर पहुंच कर संवेदना प्रकट की इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।