Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मछली पकड़ने गए दो लोगों की मिली लाश, क्षेत्र में मची सनसनी

  • जांजगीर- चम्पा से प्रकाश झा

जांजगीर-चांपा जिले के कोटमीसोनार गांव के कर्रा नाला मे दो युवकों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया l लोगो ने नाले में लाश देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है।

वही इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि विनोद धनुहार और गंगाराम धनुहार कल रात अपने रिश्तेदार के साथ बांध मे मछली पकड़ने जाने की बात कहकर घर से निकले थे, मगर सुबह तक दोनो घर नही लौटे। आज सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तब बांध के आस पास तलाशी के दौरान दोनों युवकों की लाश कर्रा नाला मे सीमेंट पाईप के पास फंसी मिली।

जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत पानी मे दम घुटने से हुई है। वही पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है। और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *