राहुल के नेतृत्व में जाटूपुर में खोली गयी निःशुल्क मोस्ट पाठशाला
- समाज की उन्नति के लिए बेचैन प्रत्याशियों को अवगत कराएं कि पिछड़ों की उन्नति का सर्वोत्तम साधन शिक्षा है : श्यामलाल
सुलतानपुर। आज दिनाँक 07-02-2021 विकासखण्ड लम्भुआ के जाटूपुर गांव में मोस्ट कल्याण संस्थान उ.प्र. के तत्वाधान में राहुल कुमार के नेतृत्व में निःशुल्क मोस्ट पाठशाला का उद्घाटन किया गया। उक्त अवसर पर मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद ”गुरुजी” ने कहा कि चुनावों के दौरान समाज की उन्नति के लिए बेचैन प्रत्याशियों को इस सच्चाई से अवगत कराया जाना चाहिए कि समाज के पिछड़ेपन का सबसे बड़ा कारण अशिक्षा है और समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधन है इसलिए बच्चों की बुनियादी शिक्षा के सुधार में किया गया कार्य सबसे बड़ा सामाजिक कार्य है।

डिप्टी डायरेक्टर राजकुमार गौतम ने कहा कि शिक्षा से शोषण के विरुद्ध परिवर्तनकारी आंदोलनों का जन्म होता है इसी लिए समाज का शोषण करने वाले शिक्षा के प्रसार और प्रयास में अवरोध उपन्न करते हैं।

इस अवसर पर मोस्ट जिला संयोजक ज़ीशान अहमद, आई.टी. मैनेजर गुरु प्रसाद निषाद, नागवंशी सोनू निषाद, नवीन कुमार, जय प्रकाश निषाद, सचिन, गुरुप्रीत, जितेन्द्र कुमार, राजेश, दरगाही, सोनू कुमार, इन्द्रपाल, गंगा प्रसाद, दूधनाथ, मनोज पाल, राम अजोर, राम मिलन, रामलाल, नन्दलाल, मनोज कुमार, विजय कुमार, राजन कुमार, अमन कुमार, हरीलाल, मंगल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Can I just say what a relief to find someone who actually knows what theyre talking about on the internet. You definitely know how to bring an issue to light and make it important. More people need to read this and understand this side of the story. I cant believe youre not more popular because you definitely have the gift.
Woh I enjoy your content, bookmarked! .
I have recently started a blog, the information you provide on this site has helped me greatly. Thank you for all of your time & work.