Recent Posts

October 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सुइथाकला में खोली गई निःशुल्क मोस्ट पाठशाला


जौनपुर। आज दिनाँक 28-02-2021 को सुईथाकला जौनपुर में निशुल्क मोस्ट कोचिंग का उद्घाटन मोस्ट कल्याण संस्थान उ.प्र. के निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरुजी” की अध्यक्षता में किया गया। उक्त कोचिंग का संचालन रामानंद निषाद द्वारा किया जाएगा।

उक्त अवसर पर मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरु जी” ने कहा कि हमारा प्रयास है कि पदेश-देश के सभी पिछड़े क्षेत्रो में बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के लिए चेतना पैदा की जाये।

उल्लेखनीय है कि मोस्ट कल्याण संस्थान उ.प्र. के तत्वाधान में जनपद सुलतानपुर में पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों की बुनियादी शिक्षा में सुधार के लिए लगभग पिछले तीन वर्षों से प्रयासरत रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *