Recent Posts

May 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पांच वर्षीय आदिवासी बच्चे के फर्राटेदार जवाब से गरियाबंद पुलिस अधीक्षक हुए गदगद, तत्काल नया सायकल मंगाकर बच्चों को भेंट किया

  • रामकृष्ण ध्रुव गरियाबंद
  • नया सायकल पाकर बच्चे खुशी से झुम उठा, अन्य बच्चों ने भी कहा कि अब की बार हम भी तैयारी करके रखेंगे

मैनपुर – गरियाबंद जिला के कलेक्टर निलेश क्षीरसागर एंव पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल आज बुधवार को विेशेष पिछडी कमार जनजाति ग्राम कुल्हाडीघाट पहुचे थे इस दौरान ग्राम के निरीक्षण के दौरान कुछ बच्चें गांव के गलियेां में खेलते नजर आए जिन्हे बुलाकर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बच्चों के अनेक रोचक कहानिया बताई और उन्हे पुलिस के बारे में जानकारी दिया।

साथ ही बच्चों से कई सवाल पुछे गये। कई बच्चों ने सवालो का बहुत ही अच्छा जवाब दिया, जिससे खुश होकर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने बच्चों को पुरस्कार बांटे ग्राम कुल्हाडीघाट के ही कुबेर मरकाम पिता गंगाराम मरकाम उम्र पांच वर्ष के बच्चे से जब पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने सवाल पूछे तो उन्होंने बगैर डरे कई सवालों के जवाब देते गये। इसे पुलिस अधीक्षक खुश होकर बच्चे के उत्साहवर्धन के लिए तत्काल नया सायकल मंगवाकर बच्चे को अपने तरफ से प्रदान किया।

नया सायकल पाकर कुबेर मरकाम खुशी से झुम उठा गांव के अन्य बच्चों ने भी पुलिस अधीक्षक से कहा कि हम लोग घर में अच्छा पढाई करेंगे और जब भी आप कुल्हाडीघाट आयेगे तो आपके सभी प्रश्नों का हम लोग जवाब देंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एंव कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे खेलकूद के साथ पढाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर एसडीएम सूरज कुमार साहू व सरपंच धनमोतिन सोरी थाना प्रभारी सत्येंन्द श्याम व जनप्रतिनिधि बडी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *