Recent Posts

May 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद ब्रेकिंग… जंगल में चरोटा बीज एकत्र करने गये कमार युवक पर तेंदुआ ने किया हमला, युवक घायल

  • न्यूज रिपोर्टर, शेख़ हसन खान
  • मामला धवलपुर वन परिक्षेत्र का तत्काल जिला अस्पताल रिफर, वन अफसर पहुंचे

मैनपुर – गरियाबंद वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र धवलपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। ग्राम भैसामुड़ा विशेष पिछड़ी जन जाति कमार युवक जंगल मे वनोपज चरोटा बीज एकत्र करने पहुंचा था कि शाम 04 बजे के आसपास घात लगाये बैठे एक तेंदुआ ने युवक पर पीछे से हमला कर दिया हमले से युवक के हाथ व पीठ मे तेंदुआ के पंजे गढ़ गये और घायल हो गया।

अचानक तेंदुआ के हमले से घायल युवक किसी तरह जान बचाकर चिल्लाते हुए भागा और इसकी सूचना गांव वालों को दी। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों को दिया तत्काल घायल युवक को जिला अस्पताल गरियाबंद रिफर किया गया जहां उनका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *