Recent Posts

March 30, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने जनदर्शन में सुनीं समस्याएं

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • पात्रता अनुसार आवेदकों को लाभांवित करने के दिए निर्देश

गरियाबंद। कलेक्टर श्री बीएस उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग दुर-दराज के क्षेत्रों से आये नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। कलेक्टर श्री उइके ने आज जनदर्शन में 34 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को पात्रता अनुसार आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन में ग्राम दबनई निवासी कंवल सिंह ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर श्री उइके ने उनके आवेदनों को जांच कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार ग्राम नहरगांव के बलराम धु्रव ने नकल दस्तावेज प्राप्त कराने, ग्राम पारागाँव की रहिशा बेग ने पीएम आवास का लाभ दिलाने के लिए, ग्राम रवेली की भगवती साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण कराने, ग्राम कोमा के देवलाल चंद्राकर ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने, ग्राम पसौद के संतोष साहू ने मकान बनाने के लिए नक्शा प्रदान कराने, ग्राम सड़कड़ा के जगतु राम एवं खोलबाहरा निषाद ने पीएम आवास की राशि दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर श्री उइके ने उनके आवेदनों को परीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।