Recent Posts

August 26, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने जिले के राजस्व अधिकारियों के बीच किया कार्य विभाजन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • एसडीएम एवं तहसीलदारों के प्रभारों में किया बदलाव

गरियाबंद । कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारियों के बीच नवीन कार्य विभाजन कर कार्याे का दायित्व सौंपा है। जारी आदेशानुसार श्री अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे को उप जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर श्री प्रकाश राजपूत को एसडीएम गरियाबंद, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर को एसडीएम छुरा, डिप्टी कलेक्टर श्री रामसिंह सोरी को एसडीएम देवभोग का प्रभार दिया गया है।

डिप्टी कलेक्टर सुश्री अवंति गुप्ता एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया को जिला मुख्यालय कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का प्रभार दिया गया है। कलेक्टर श्री उइके ने जिले के तहसीलों में भी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों में फेरबदल किया है। तहसीलदार श्री अजय कुमार चन्द्रवंशी को तहसीलदार देवभोग बनाया है। इसी प्रकार तहसीलदार श्री रमेश कुमार मेहता अब तहसीलदार मैनपुर, श्री चितेश कुमार देवांगन तहसीलदार गरियाबंद, श्री योगेन्द्र कुमार देवांगन नायब तहसीलदार गरियाबंद, श्री गैंदलाल साहू तहसीलदार छुरा, श्री डोनेश्वर साहू प्रभारी नायब तहसीलदार पाण्डुका, श्री मयंक अग्रवाल तहसीलदार राजिम एवं श्री तारेन्द्र ठाकुर नायब तहसीलदार राजिम होंगे।