Recent Posts

October 27, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद कलेक्टर श्रीमति नम्रता गांधी ने प्राकृतिक आपदा के दो प्रकरण में आठ लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत किये

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबन्द – गरियाबंद कलेक्टर श्रीमति नम्रता गांधी ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरण में मृतक के परिजनों को प्रत्येक में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजिम तहसील के ग्राम रजकट्टी निवासी 35 वर्षीय पुरूषोत्तम राम साहू की 30 सितम्बर 2021 को आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन अर्थात उनकी पत्नी हेमीन साहू को 4 लाख रुपये तथा मैनपुर तहसील के ग्राम फलसापारा निवासी 42 वर्षीय तिलक राम ध्रुव की 18 अक्टूबर 2020 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन अर्थात उनकी पत्नी अंजनी ध्रुव को 4 लाख रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *