गरियाबंद डीएसपी लितेश सिंह ने ग्रामीणों को दी यातायात नियमों की जानकारी
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के दुरस्थ वनांचल नागेश, साहेबिनकछार, कोदोमाली ,करलाझर, क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणोंं को जन समस्या निवारण शिविर के दौरान ग्राम साहेबिनकछार में गरियाबंद पुलिस के डीएसपी लितेश सिंह ने यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाने से पहले हेलमेट का उपयोग करना बेहद अनिवार्य है। क्षेत्र में अधिकांश दुर्घटनाओं में हेलमेट नहीं होने से गंभीर स्थिति देखने को मिलती है। साथ ही उन्होंने शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और वाहनों के कागजात लायसंस बनवाने तथा यातायात संकेतो का पालन करने के संबंध में विस्तार से बताया।
साथ ही डीएसपी लितेश सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो में जल्द ही शिविर लगाकर यातायात नियमों की जानकारी देने की बात कही है, उन्होने सभी वाहन चालकों से अपील किया है कि हर हाल में ड्राईविंग लायसेंस बनाये नही तो कार्यवाही किया जाएगा,
- ग्रामीणों ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने शिविर लगाने की मांग किया
जन समस्या निवारण शिविर के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने गरियाबंद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए शिविर लगाने की मांग किया है जिस पर कलेक्टर ने जल्द ही शिविर लगवाने का निर्देश दिया है,
