Recent Posts

August 17, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से उनके रायपुर निवास में सौजन्य मुलाकात की। मेमन ने उन्हें गुलदस्ता और मिठाई भेंट कर दीपावली, भाईदूज और गोवर्धन पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर नपा अध्यक्ष मेमन ने कहा की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खुशहाली की लहर हैं। सुशासन की सरकार आने के बाद आज गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा हर वर्ग का विकास हो रहा है। इस अवसर उनके पुत्र अमान मेमन भी उनके साथ मौजूद थे।