Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद रायपुर नेशनल हाईवे 130 पर पहुंचा हाथी, सड़क पर लगी रही जाम

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद के वनमंडल में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है।यहाँ हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जिसमे से एक हाथी भटक कर शहर की ओर आ चुका है जो पिछले दो दिनों से जिले मुख्यालय गरियाबंद के आस पास के गांव के खेतों और पहाड़ के बीच देखा गया है। इस बीच रविवार दोपहर करीब 4 बजे से 4:30 तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दंतेल हाथी मोहेरा पुल और बारूका के करीब सड़क के बीचों-बीच आ गया। बीच सड़क पर हाथी के आ जाने से रास्ते के दोनों तरफ अवागमन रुक गया।

जानकारी के अनुसार करीब 10 मिनट तक हाथी बीच सड़क पर ही था। वहीं सड़क के बीच हाथी के मौजूद होने की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो 3 हाथियों का झुंड काफी लंबे समय से इस इलाके में विचरण कर रहा है।

  • हाथियों से परेशान स्थानीय ग्रामीण

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथी किसानों के फसलों और मकान को भी नुकसान पहुंचा सकता है। हाथियों के आने के बाद ग्रामीण खेत में धान काटने जाने से डर रहे हैं। समय रहते खेत से मजबूरन वापस लौटना पड़ रहा है। वही वन विभाग और हाथी मित्र की टीम लगतार हाथियो पर नज़र बनाए रखे हुए है वही वन अमले के द्वारा गांव में मुनादी कराया जा रहा है।