Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर क्षेत्र में छिंद पेड़ पर गाज गिरा देर रात तक पेड़ से निकल रही चिंगारी

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

तहसील मुख्यालय मैनपुर से 30 किलोमीटर दुर राजापडाव गौरगांव क्षेत्र के ग्राम कोकड़ी में आज बुधवार दोपहर 03 बजे तेज आंधी तुफान के साथ मौसम ने करवट लिया और जमकर बिजली कड़कने लगा देखते ही देखते गांव के गली में स्थित छिंद के वृक्ष पर अकाशीय बिजली गिरने से छिंद के पेड़ पर आग लग गई।

जिससे आसपास दहशत देखने को मिला मिली जानकारी के अनुसार कोकड़ी में जयतुराम मरकाम के घर के पास छिंद के पेड़ पर अकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई और हड़कंप मच गया। बहुत देर रात समाचार लिखे जाने तक पेड़ से चिंगारी फेंक रही है।