Recent Posts

February 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सुरभि गौशाला आयोजित करेगी गौसेवा ग्रामयात्रा

Gausseva Gram Yatra will organize

कांटाबांजी। सुरभि शोध एवं विकास केंद्र ( सुरभि गौशाला, बिच्छूबाहाली)  के तत्वावधान में  पूज्य संत चिन्मय दास जी महाराज के सानिध्य में आगामी 16 सितंबर से 22 सितंबर तक सुरभि गौसेवा ग्रामयात्रा का आयोजन करेगा।

Gausseva Gram Yatra will organize

सातदिवसीय यह यात्रा विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर गौ आधारित कृषि विकास, गौ पालन, गौ संवर्धन आदि विषयों पर ग्राम वासियों को जानकारी देगी। प्लास्टिक खाने के कारण गौवंश को होने वाले नुकसान पर भी इस यात्रा में विशेष जानकारी दी जाएगी। गौसेवा यात्रा बेलपड़ा, पटनागढ़ , तुषरा, सिंधेकेला, बंगोमुंडा, लाठोर में रात्रि विश्राम करेगी। इस सम्बंध में व्यापक चर्चा हेतु एक बैठक स्थानीय हरि भवन में आयोजित की गई। जिसमें गौसेवा यात्रा के सुचारू संचालन के लिए  नन्दकिशोर अग्रवाल (नन्दू भैया) को संयोजक, पवन शर्मा को सह संयोजक, रमेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।इस बैठक में लगभग 40 लोगो ने भाग लिया। यात्रा में लगभग 30  गावों में पूज्य महाराज श्री प्रवचन देंगे। बलांगीर जिला के 6 प्रखंड ब्लॉक में यह गौसेवा यात्रा पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *