Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

धान खरीदी बन्द रहने के चलते किसानों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

प्रशांत शर्मा

लोरमी/धान खरीदी केंद्रों में ठप्प व्यवस्था,बारदाना की कमी के चलते किसानों का धान नही खरीदा जा रहा है। जिसका विरोध करते हूवे ढनढन के किसानों ने अर्धनग्न होकर खरीदी केंद्र के सामने ही विरोध प्रदर्शन किया।इस वर्ष धान खरीदी केंद्र में प्रारम्भ से ही समस्याओं का अंबार रहा।किसानों के धान खरीदने के लिए शासन ने दिन भी बढ़ाया मगर खरीदी केंद्रों में सप्ताह भर पहले से बारदाना,लक्ष्य पूर्ण होने जैसे बात पर धान खरीदी बंद कर दिए जाने का किसानों आक्रोश पूर्ण विरोध कर रहे हैं,आज ढनढन में बारदाना नही होने के कारण किसानों का धान अन्तिमदिन भी नही खरीदा जा सका जिसका विरोध करते हुए किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया ताकि सरकार के कानों तक ये बात पहुच सके।अर्धनग्न प्रदर्शन और खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था के लिए कोई भी प्रशासनिक अधिकारी सामने आने से कतराते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *