Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

महतारी वंदन योजना के तहत 10 मार्च को मैनपुर सामुदायिक भवन में संवाद कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महतारी वंदन योजना संचालित किया जा रहा है। 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त की राशि पंजीकृत महिलाओं को जारी की जायेगी। मैनपुर तहसील मुख्यालय सामुदायिक भवन मे 10 मार्च दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद करेंगे जिसका सीधा प्रसारण कार्यक्रम के लिए प्रोजेक्टर की व्यवस्था मैनपुर सामुदायिक भवन में किया गया है। उक्त जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मैनपुर के परियोजना अधिकारी चंद्रहास साहू ने देते हुए सभी क्षेत्रवासियो से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया है।