Recent Posts

August 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

हरेली हमारी कृषि संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और समृद्धि का पर्व – पंडित योगेश शर्मा

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद के पूर्व उपाध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा ने छत्तीसगढ़ के प्रथम लोकपर्व हरेली तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की माटी, किसान, प्रकृति और हमारी समृद्ध लोक परंपराओं से जुड़ी भावनाओं का उत्सव है। छत्तीसगढ़ की पहचान कृषि प्रधान प्रदेश के रूप में रही है और हरेली तिहार इसी कृषि संस्कृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हरेली के दिन किसान भाई अपने नांगर (हल), कृषि औजारों एवं खेती-किसानी में उपयोग होने वाले उपकरणों की पूजा करते हैं। यह परंपरा हमें याद दिलाती है कि अन्नदाता किसान और कृषि हमारे सामाजिक एवं आर्थिक जीवन की मजबूत नींव हैं। हरेली पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी देता है।

  • एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील

पंडित योगेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरेली का संदेश ही हरियाली है। इसलिए इस हरेली पर हम सभी एक पौधा लगाएं, उसकी जिम्मेदारी लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरा-भरा छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लें। उन्होंने हरेली तिहार के पावन अवसर पर प्रदेश के किसानों, श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं एवं समस्त नागरिकों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

  • सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों को सशक्त करना सरकार की

श्री शर्मा कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, उनकी आय बढ़े और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाया जा सके, इस दिशा में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों का सकारात्मक प्रभाव प्रदेश के ग्रामीण अर्थतंत्र पर दिखाई दे रहा है। किसान सशक्त होंगे तो गांव मजबूत होंगे और गांव मजबूत होंगे तो छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनेगा।