Recent Posts

March 8, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नेशनल हाइवे 130 सी में तेज रफ्तार मोटर साइकिल के टक्कर से मैनपुर के युवक सुरेश पाण्डेय की मौत

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया

गरियाबंद। मैनपुर गरियाबंद नेशनल हाइवे 130 सी मुख्यमार्ग में इन दिनों सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई है। आये दिन तेज रफ्तार वाहन के कारण इस सड़क में लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। मैनपुर नगर के युवा सुरेश पाण्डेय का कल सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई जिसकी जानकारी लगते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर बजरंग चैक निवासी सुरेश पाण्डेय उम्र लगभग 50 वर्ष गुरूवार रात सात आठ बजे के आसपास पैदल अपने एक मित्र के साथ मैनपुर की तरफ आ रहा था कि तेज रफ्तार बाईक सवार एक युवक ने सुरेश पाण्डेय को टक्कर मार दिया।

टक्कर इतना जबर्दस्त था कि सड़क पर गिरते ही सुरेश पाण्डेय का सर फट गया और पैर टूट गया। टक्कर मारने वाले युवक 10 फीट दूर गिरा। घायल सुरेश पाण्डेय को ईलाज के लिए जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया जहां गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल पहुंचते ही सुरेश पाण्डेय की मौत हो गई। सुरेश पाण्डेय काफी मिलनसार और सक्रिय युवा था जो नगर के विभिन्न कार्यक्रमों में अपना योगदान देता था और उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम  बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। वही पुलिस द्वारा मामले की जाॅच की जा रही है तेज रफ्तार वाहन चालक की पहचान किया जा चुका है।