छत्तीसगढ़ के मीनी कश्मीर ओड़ आमामोरा में जमकर ओलावृष्टि चारों तरफ बिछा बर्फ की चादर
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- मैनपुर देवभोग क्षेत्र मे आंधी तूफान बारिश से बदला मौसम का मिजाज
- महुआ, चार, तेंदु, आम वनोपज को भारी नुकसान
- वन विभाग ने लिया राहत की सांस, जंगल मे आगजनी की घटना अब थमेगी
गरियाबंद। तेज धूप उमश और गर्मी के बीच आज सोमवार को दोपहर के बाद गरियाबंद जिले
मे मौसम का मिजाज अचानक बदलने लगा और मैनपुर देवभोग क्षेत्र के कई ग्रामों मे जहां हल्की बारिश के साथ देर शाम समाचार लिखे जाने तक आंधी तूफान चल रही है और बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के मीनी कश्मीर के नाम से मशहूर पहाड़ी के ऊपर बसे उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के ओड़ आमामोरा मे आज सोमवार शाम 5 बजे के आसपास लगभग आधे घंटे तक आंधी तूफान के साथ जोरदार ओलावृष्टि हुई है। इतना अधिक ओलावृष्टि और बर्फ के बड़े -बड़े गोले गिरे है कि कई मकानो के खपरैल टूटकर चकनाचूर हो गया है। ओड़ आमामोरा स्थित आदिवासी आश्रम छात्रावास के आंगन के चारो तरफ बर्फ के चादर बिछ गये और मौसम में ठंडकता देखी जा रही है।

- ओलावृष्टि के बाद जंगल मे आगजनी की घटना अब थमेगी
गरियाबंद वन मंडल एवं उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगल मे मार्च के माह प्रारंभ होते ही आगजनी की घटना इतना ज्यादा बढ़ गया कि इस वर्ष आगजनी के कारण जंगल को भारी क्षति पहुंची है और वन विभाग ने अब तक 22 लोगो पर कार्यवाही भी किया है लेकिन आज ओलावृष्टि और बारिश से वन विभाग ने राहत की सांस लिया है जंगल मे अब आगजनी की घटना थमेगी और जंगल सुरक्षित होगा।
