झमाझम बारिश से अमलीपदर तहसील कार्यालय का प्लास्टर टूटकर गिरा, बाल बाल बचे तहसीलदार
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत अमलीपदर तहसील कार्यालय जर्जर भवन का प्लास्टर टूटकर गिरा बालबाल तहसीलदार बचे। लगातार क्षेत्र मे हो रही बारिश के चलते अमलीपदर मे पुराना अस्पताल भवन मे संचालित हो रहे तहसील कार्यालय के उपर का प्लास्टर टूटकर गिर गया और इस घटना से तहसीलदार बालबाल बचे। ज्ञात हो कि वर्ष 2023 से अमलीपदर मे तहसील खुलने के बाद अस्पताल के जर्जर हो चुके भवन मे तहसील कार्यालय का संचालन किया जा रहा है।

यह भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है। आज तहसीलदार के पहुंचने से पहले उसके कक्ष में प्लास्टर भरभरा कर गिरा तो अंदर में बैठे फरियादी और अन्य कर्मचारी जान बचाने बाहर भागे। ज्ञात हो कि अमलीपदर में नया तहसील कार्यालय भवन का निर्माण किया जा रहा है लेकिन अभी कार्य अधुरा है और खिड़की दरवाजे फ्नीशिंग कार्य बचा हुआ है। इस नया तहसील कार्यालय का कार्य को जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
- क्या कहते हैं तहसीलदार
अमलीपदर तहसीलदार गेंदलाल साहू ने बताया कि वर्तमान में जो पुराना अस्पताल भवन मे तहसील कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। वह भवन बेहद जर्जर हो गया है आज कार्यालय पहुंचने से पहले ही उपर का प्लास्टर टूटकर गिर गया। श्री साहू ने बताया भवन की स्थिति बेहद खराब है और नया भवन निर्माण कार्य में अभी कुछ कार्य बाकी है।
