Recent Posts

October 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

तेज रफ्तार अल्टो कार पलटी, मौके पर एक युवक की मौत

गरियाबंद।। मैनपुर देवभोग नेशनल 130 सी मुख्य मार्ग में बुधवार रात 11 बजे के आसपास तेज रफ्तार अल्टो कार पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई।

आज गुरूवार को मैनपुर चीरघर मे पोस्टमार्डम के बाद युवक के शव को उनके परिजनो को सौंप दिया गया जुंगाड़ थाना से मिली जानकारी के अनुसार सफेद रंग की अल्टो कार क्रमांक सीजी 04 पीएम 7336 तेज रफ्तार मैनपुर की तरफ आ रही थी कि अचानक डूमरपड़ाव के आगे मोड पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। चारों पहिया उपर हो गया जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक पथर्रा राजिम के रविन्द्र देवांगन उम्र 24 वर्ष बताया जा रहा है। उरमाल से अपने घर पथर्रा राजिम लौट रहे इस अल्टो कार में 6 लोग सवार थे जिसमें पांच लोगो को हल्की चोटें आई है।