Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर जिडार मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क के बीचों बीच पलटी, एक घायल

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। मैनपुर कुल्हाडीघाट मार्ग में आज बुधवार शाम 5 बजे के आसपास मैनपुर से महज एक किलोमीटर दुरी नवमुडा धान मंडी के सामने एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क के बीचों बीच पलट गया जिससे ट्रैक्टर में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

भारी भीड़ घटना स्थल पर लगी हुई है और घायल युवक को मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।