Recent Posts

March 8, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर क्षेत्र में होलिका दहन के साथ ही होली का उत्साह

  • रामकृष्ण ध्रुव मैनपुर

मैनपुर:- तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर सहित पुरे क्षेत्र में रंगो का पर्व होली पूरे हर्षो एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, फाल्गुन मास के पूर्णिमा तिथि पर आज रविवार को रात में मैनपुर नगर सहित क्षेत्र के सभी ग्रामो में विधिवत पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया।

इस दौरान ग्राम के बुजुर्ग झाकर,पुजारी,बैगा व वरिष्ठ जनो द्वारा पुजा अर्चना कर होलिका दहन किया गया होलिका दहन स्थल पर रात में लोग ढोल-नगाडें बजाकर देर रात तक फाग गीत गाते रहे एवं 28 मार्च सोमवार आज को रंगो का पर्व होली क्षेत्र भर में मनाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की रहेगी धूम

होली पर्व के चलते घरों में छत्तीसगढी व्यंजन खुरमी, ठेठरी एवं अन्य पारंपरिक व्यंजन की धूम देखी जा रही है , जहां युवा, बुर्जुग, बच्चें सभी वर्ग के लोगो ने आज एक दिन पहले होलिका दहन को ही एक दुसरे के घरों में जाकर रंग गुलाल लगाकर होली की बाध बधाई देते दिखे।

वही इस ग्रामीण ईलाको में होली पर्व पर खासकर छत्तीसगढी व्यंजन, बरा, अरसा, ठेठरी, खुरमी, सोंहारी सहित अनेक व्यंजन बनाये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *